Promise to bring metro train project to Sanveer; Involved in the declaration of both parties for 15 years, water, schools, hospitals, station expansion in 213 villages; No work started | मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को सांवेर तक लाने का वादा; 15 साल से दोनों दलों की घोषणा में शामिल, 213 गांवों में पानी, स्कूल, अस्पताल, स्टेशन विस्तार; काम एक भी शुरू नहीं

Promise to bring metro train project to Sanveer; Involved in the declaration of both parties for 15 years, water, schools, hospitals, station expansion in 213 villages; No work started | मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को सांवेर तक लाने का वादा; 15 साल से दोनों दलों की घोषणा में शामिल, 213 गांवों में पानी, स्कूल, अस्पताल, स्टेशन विस्तार; काम एक भी शुरू नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Promise To Bring Metro Train Project To Sanveer; Involved In The Declaration Of Both Parties For 15 Years, Water, Schools, Hospitals, Station Expansion In 213 Villages; No Work Started

इंदौर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • सिलावट-15 साल विपक्ष में रहा, अब मौका मिला, काम करेंगे

सांवेर उपचुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया। इंदौर मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को सांवेर तक लाने का वादा किया है। पार्टी प्रत्याशी तुलसी सिलावट की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा जारी संकल्प पत्र में भाजपा ने मांगलिया-चंद्रावतीगंज में रेल सर्वे पूरा होने के बाद अब ओवरब्रिज निर्माण का वादा किया है।

ये हैं संकल्प पत्र के मुख्य वादे

  • इंदौर-भोपाल, इंदौर-प्रयागराज के बीच डेमू के बजाय मेमू ट्रेन चलाई जाएगी।
  • कन्याओं के लिए सांवेर में हाईटेक स्कूल।
  • शासकीय अस्पताल में 40 बेड बढ़ाए जाएंगे।
  • तीन कॉलोनी के बीच एक पुलिस चौकी।
  • कौशल विकास केंद्र खुलेगा। मुफ्त ट्रेनिंग।
  • सांवेर में मिनी आईटीआई शुरू होगा।

इन पर काम शुरू करवाया

  • नर्मदा योजना का काम शुरू करवाया।
  • सांवेर-इंदौर-बुधनी ट्रैक में 10 गांव शामिल।
  • सांवेर-चन्द्रावतीगंज-गौतमपुरा सड़क निर्माण।
  • सांवेर-शिप्रा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण।
  • बालोदा ग्राम से रेलवे स्टेशन तक सड़क।

तीन चुनावों से हर बार आ रहे ये पांच मुद्दे

भाजपा के घोषणा पत्र में पांच ऐसे मुद्दे हैं, जो पिछले 15 साल से हर घोषणा पत्र में आ रहे हैं, लेकिन कभी उन पर जमीनी काम शुरू नहीं हो पाया। इस बार के संकल्प पत्र में भी वही वादे शामिल किए गए हैं।

1. 213 गांवों में हर-घर नल-जल योजना।
हकीकत :
1980 के बाद पहली बार 2400 करोड़ की योजना मंजूर हुई लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो पाया। कांग्रेस सरकार ने बजट के कारण प्रोजेक्ट रोका था। भाजपा ने चुनाव की जल्दबाजी में भूमिपूजन कर दिया मगर पैसा कैसे आएगा तय नहीं।

2. शासकीय अस्पताल का विस्तार। 20 से 40 बेड का करना। आधुनिक सुविधाएं जुटाना।
हकीकत
: हर बार सिर्फ दावा होता है। लेकिन पिछले 15 साल में एक बेड तक नहीं बढ़ा। एमआरआई और सिटी स्कैन मशीन की सुविधा तक शुरू नहीं हो पाई। इसके पीछे कोई कारण तक नहीं बताया गया।

3. मांगलिया स्टेशन का विस्तार। क्षमता बढ़ाना। मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को सांवेर तक लाना
हकीकत:
पिछले 15 साल से सिर्फ वादे किए। लेकिन न बजट मिला न काम शुरू हुआ। अब भी सिर्फ रेलवे की तरफ से सर्वे हुआ है। लेकिन योजना पर काम कब शुरू होगा, तय नहीं।

4. कन्याओं के लिए 12 वीं तक अलग से स्कूल शुरू करना।
हकीकत:
15 साल की भाजपा और सवा साल की कांग्रेस सरकार में इस पर कोई निर्णय तक नहीं हुआ। कभी जमीन तो कभी बजट को लेकर मामला अटकता रहा।
सिलावट बोले- हमेशा विपक्ष में रहा, सवा साल बजट नहीं मिला।

5. छात्राओं के लिए प्रोफेशनल कोर्स का अलग कॉलेज।
हकीकत:
एकमात्र शासकीय कॉलेज में भी अब तक प्रोफेशनल कोर्स शुरू नहीं हो पाए। नए कॉलेज के लिए बजट में राशि तक नहीं आई। प्रोफेशनल कोर्स के लिए छात्र-छात्राओं को फिलहाल इंदौर या उज्जैन जाना पड़ता है।

15 साल विपक्ष में रहा, अब मौका मिला, काम करेंगे

  • 5 वादे हर साल, लेकिन काम कभी शुरू नहीं होता। क्यों? 15 साल में अक्सर विपक्ष में रहा। कांग्रेस की सवा साल की सरकार में मंत्री रहा तो बजट का अभाव बताकर काम अटकाए जाते रहे। अब मौका मिला है तो महज छह माह में ही 5 हजार करोड़ की योजना शुरू कर दी।
  • बाकी के चार वादों का क्या? अस्पताल 40 बेड का होगा। जल्द ही बजट स्वीकृति देकर काम शुरू हो जाएगा। यही नहीं 2022 से ही नया गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल शुरू किया जाएगा। इसके लिए भी अगले बजट में प्रावधान किया जाएगा।



Source link