खंडवा19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गांव में इन्दौर- इच्छापुर हाइवे के पास ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। एक दिन पहले भास्कर ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित की थी। इसके बाद जिम्मेदारों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ के सोलंकी ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्य में उपयोग की जा रही रेत पर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ रेत के उपयोग करने की हिदायत दी। इस दौरान जनपद के गजानंद वाघमरे भी मौजूद थे।