- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- The Usurers, Who Were Charging 20% Penalty Even After Paying 10% Interest To The UDA Workers, The CEO Took The Meeting And Said Name It, We Will Take Action
उज्जैन19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ब्याज चुकाने के बावजूद सूदखोर यूडीए कर्मचारियों से पैनल्टी वसूलते हैं, वह भी 20 प्रतिशत तक। यूडीए कर्मचारी विजय सोलंकी पर ब्याज वसूली को लेकर हुए हमले के बाद प्राधिकरण सीईओ सोजान सिंह रावत ने सोमवार को प्राधिकरण के कर्मचारियों की बैठक लेकर कहा कि आप लोग डरे नहीं, सूदखोरों के नाम बताओ, उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
सीईओ रावत ने कहा मैंने पुलिस अधिकारियों से बात कर ली है। पुलिस और प्रशासन आप लोगों के साथ हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित है, जहां पर एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी पीड़ित लोगों की शिकायत सुनते हैं और उन्हें न्याय दिलाते हैं।
यदि कोई कर्मचारी सार्वजनिक रूप से नाम नहीं बताना चाहता है तो गोपनीय रूप से ब्याज वसूलने वालों के नाम बता सकता है। एक कर्मचारी ने बताया कि उसने अपने इलाज के लिए तीन लाख का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने में उसका पूरा वेतन चला जाता है। इलाज का खर्च अलग हो रहा है।
इस पर यूडीए सीईओ रावत ने कहा कि आपका इलाज आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया जाएगा, इसके लिए मैं हॉस्पिटल प्रबंधन से बात करूंगा। कर्मचारियों ने यह मांग भी रखी प्राधिकरण ही उन्हें लोन उपलब्ध करवाए तो उन्हें दूसरे लोगों से ब्याज पर रुपए नहीं लेना पड़े।
विजय सोलंकी ने जुलाई में 15 हजार का कर्ज लिया था। बदले में 22 हजार रुपए दे चुका है, उसके बाद भी इतने ही रुपए की मांग की जा रही थी। यूडीए सीईओ रावत ने बताया कर्मचारियों की सूदखोरी संबंधी समस्या सुनी गई है। माधवनगर पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक जब्त कर लाइसेंस भी निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को लिखा गया है।