- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Bhind
- The Dead Body Of The Young Man Who Went To The Temple Was Found Hanging From The Tree; The Missing Person Of The Youth Was Lodged In The Powai Police Station
भिंड20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पावई थाना क्षेत्र के रिदौली गांव में घर से मंदिर जाने की कहकर निकले युवक की दूसरे दिन बीहड़ में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश पुलिस को मिली है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
बताया जा रहा है कि सोनू (22) पुत्र राजवीर प्रजापति निवासी रिदौली सोमवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से बालकदास बाबा के मंदिर और रमटा वाले बाबा की फेरी देने की बोलकर निकला था। लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसे आसपास तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। तब घर वालों ने पावई थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं मंगलवार की शाम करीब छह बजे रमटा गांव के बीहड़ से जब चरवाहे पशु चराकर लौट रहे थे तब उन्होंने एक पेड़ से युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सोनू प्रजापति के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।