समाजवादी पार्टी विधायक राजेश शुक्ला पार्टी से निष्कासित-Samajwadi Party MLA Rajesh Shukla expelled from party | bhopal – News in Hindi

समाजवादी पार्टी विधायक राजेश शुक्ला पार्टी से निष्कासित-Samajwadi Party MLA Rajesh Shukla expelled from party | bhopal – News in Hindi


राजेश शुक्ला (Rajesh shukla) ने कहा वह अपने इलाके के विकास कार्यों के लिए बीजेपी (bjp) के साथ गए हैं.उन्हें उम्मीद है कि शिवराज सरकार में वे सभी काम हो जाएंगे

राजेश शुक्ला (Rajesh shukla) ने कहा वह अपने इलाके के विकास कार्यों के लिए बीजेपी (bjp) के साथ गए हैं.उन्हें उम्मीद है कि शिवराज सरकार में वे सभी काम हो जाएंगे

भोपाल.मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के इकलौते विधायक राजेश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी ने यह कार्रवाई राज्यसभा चुनाव (rajya sabha election) के दौरान शुक्ला के बीजेपी (bjp) के पक्ष में वोट डालने पर की है.शुक्ला ने पार्टी लाइन से अलग जाकर बीजेपी को वोट दिया था.

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि मध्यप्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है. इससे पहले समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्र लिखकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी को मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला को विधानसभा क्षेत्र के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने और व्हिप जारी करने के लिए अधिकृत किया था. अखिलेश यादव के पत्र के बाद राजेश चौधरी ने बिजावर से पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला को निर्देश दिए थे कि वह सदन में उपस्थित रहकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन अपना मत दें. लेकिन राजेश शुक्ला ने ऐसा किया नहीं .उन्होंने पार्टी के आदेश को नहीं माना. यही कारण है कि पार्टी ने उन पर कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया.

ये भी पढ़ें-

विकास के लिए बीजेपी का साथराजेश शुक्ला ने न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर बीजेपी में शामिल हुए हैं. पार्टी ने उनसे नहीं कहा था कि वह बीजेपी में जाएं. उनका कहना है वह अपने इलाके के विकास कार्यों के लिए बीजेपी के साथ गए हैं. उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार में जो विकास कार्य नहीं हो सके थे अब उन्हें उम्मीद है कि शिवराज सरकार में वे सभी काम हो जाएंगे.मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी. इसमें सपा,बसपा और निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी का साथ देकर उसके पक्ष में मतदान किया. चुनाव में बीजेपी के दो उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चुने गए.



First published: June 20, 2020, 6:22 AM IST





Source link