भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिता और बेटी जीआरपी भोपाल के पास हैं। शिकायत करने वाली महिला के भोपाल पहुंचने के बाद ही अपहरण की हकीकत के बारे में पता चल पाएगा।
- नाराज पति पत्नी से झगड़े के बाद बेटी के साथ भोपाल में रहना चाहता था
- जीआरपी भोपाल ने राप्तीसागर एक्सप्रेस में से देर रात युवक और बेटी खोज निकाला
माता-पिता के झगड़े में 3 साल की एक मासूम चौबीस घंटे से यहां-वहां भटक रही। मामला ललितपुर का है। एक दंपत्ति के बीच झगड़ा इतना बड़ गया कि नाराज पति अपनी 3 साल की बेटी को लेकर नंगे पैर ही भोपाल आने के लिए ट्रेन में बैठ गया। इधर, बेटी के गायब होने से परेशान महिला ने पुलिस थाने में तीन लोगों द्वारा उसकी बेटी के अपहरण की शिकायत कर दी।
इससे ललितपुर से लेकर भोपाल जीआरपी तक में हड़कंप में मच गया। जीआरपी भोपाल ने राप्तीसागर एक्सप्रेस में से देर रात युवक और मासूम को खोज निकाला। उन्हें अभी थाने में रखा गया है। अब मामले की हकीकत जानने के लिए महिला को भोपाल बुलाया गया है। जीआरपी भोपाल के एसआई एसएन रावत ने बताया कि बच्ची को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद कोर्ट के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जीआरपी के अनुसार ललितपुर में रहने 38 साल की एक महिला ने रविवार शाम जीआरपी में उसकी तीन साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 3 लोग उसकी बेटी को अपहरण कर राप्तीसागर एक्सप्रेस में बैठ गए हैं। शिकायत मिलते ही ललितपुर जीआरपी ने तत्काल भोपाल जीआरपी से संपर्क किया, क्योंकि ट्रेन का बीच में कोई स्टाफ नहीं था। हरकत में आई जीआरपी भोपाल ने ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर उसमें सर्चिंग शुरू कर दी।
कुछ देर बाद ही पुलिस ने महिला के बताए हुलिए के आधार पर एक युवक और तीन साल की बच्ची को खोज लिया। पकड़े गए 28 साल के युवक ने अपना नाम संजय बताया। बच्ची उसे पापा बोल रही थी। पुलिस ने जब पूछताछ की, तो संजय ने बताया कि उसने 38 साल की तलाकशुदा महिला से शादी की थी। उनकी 3 साल की बेटी है। रविवार दोपहर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसी कारण वह अपनी बेटी को लेकर भोपाल आ गया। वह यहां पर ही रह कर बेटी को पालना चाहता है।
पुलिस को महिला के भोपाल आने का इंतजार
जीआरपी के अनुसार पूछताछ के बाद महिला को भोपाल आने के लिए कहा गया है। हालांकि उसके भोपाल में रहने वाले एक रिश्तेदार को भी बुलाया गया है। आमना-सामना कराने के बाद ही बच्ची और लड़के को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। उसके बाद जो भी निर्णय लेगी, उसके अनुसार ही बच्ची को मां या पिता को सौंपा जाएगा। अब तक की पूछताछ में अपहरण का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह पारिवारिक पारिवारिक विवाद है।
लड़के को परिवार वाले भी घर से निकल चुके हैं
जीआरपी के अनुसार संजय ने महिला से लव मैरिज की थी। इसलिए परिवार वाले उसके साथ खड़े नहीं हुए। उसके शादी करने के बाद उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। करीब 4 साल से दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन अब पारिवारिक विवाद के कारण वह अपनी पत्नी के साथ रहना नहीं चाहता है।