दिवाली से पहले पल्सर 125 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है.
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की पल्सर 125 के इन वेरिएंट को आप खरीदते है और पेटीएम (Paytm), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) और सिटी बैंक (City Bank) के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते है. तो आपको 5 से 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 27, 2020, 5:56 AM IST
पल्सर 125 स्प्लिट-पल्सर 125 स्प्लिट सीट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है. जिस पर कंपनी 3 हजार रुपये की छूट दे रही है. ऐसे में इस बाइक की कीमत आपको केवल 70,274 रुपये पड़ेगी.
पल्सर 125 सिंगल सीट-पल्सर 125 सिंगल सीट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 72,122 रुपये है जिसे आप 69,622 रुपये में घर ले जा सकते है. इस बाइक को खरीदने पर आपको 2500 रुपये का फायदा होगा.यह भी पढ़ें: दिवाली पर लॉन्च होगी Hyundai की ये जबरदस्त कार, जानिए इसके फीचर्स
पल्सर 125 डिंस्क वैरिएंट्स-पल्सर 125 डिंस्क वैरिएंट्स की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 76,922 रुपये है जिसे आप 74,922 रुपये में खरीद सकते है. इस बाइक को खरीदने पर आपको 2000 हजार रुपये का फायदा होगा.
ऑफर इसी महीने तक-बजाज ऑटो की तरफ से यह ऑफर इसी महीने यानी 31 अक्टूबर 2020 तक ही है. इसके अलावा कंपनी कम डाउनपेमेंट पर दूसरी मोटरसाइकिल भी ऑफर कर रही है. डाउनपेमेंट में वेरिएंट के मुताबिक अंतर भी हो सकते हैं. आप अपने नजदीकी डीलरशिप में जाकर भी ऑफर की जानकारी ले सकते हैं.