Burglars steal the shop, cross the grocery stores and DVRs | चद्दर उचकाकर चोरों ने दुकान में की चोरी, किराना सामान व डीवीआर पार

Burglars steal the shop, cross the grocery stores and DVRs | चद्दर उचकाकर चोरों ने दुकान में की चोरी, किराना सामान व डीवीआर पार


रतलाम21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम-झाबुआ मेन रोड पर स्थित किराना की दुकान के चद्दर उचकाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से किराना सामान सहित डीवीआर और एलसीडी चोरी कर ले गए। गांव में जसपाल सिंह चौहान की रतलाम-झाबुआ मेन रोड पर किराना सहित जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार रात को हुई चोरी का पता मंगलवार सुबह 6 बजे उस समय चला जब जसपालसिंह चौहान दुकान पहुंचे। दुकान का सामान अस्त-व्यस्त होने के साथ ही चद्दर उचका हुआ था और दुकान के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। चोर दुकान के पीछे के रास्ते से चद्दर पर चढ़े और चद्दर उचकाकर दुकान में घुसे और सामान लेकर पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पास स्थित आजाद टांक की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर जाते हुए नजर आ रहे हैं। फरियादी ने चोरी गई सामान की कीमत 90 हजार रुपए बताई है। जानकारी मिलने पर रावटी थाने के एसआई महेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।



Source link