मंत्री भूरिया बोलीं-PM ने जनजाति समाज नायकों का गौरव बढ़ाया: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम में हुईं शामिल, युवाओं से संस्कृति-परंपरा अपनाने की अपील – Jhabua News

मंत्री भूरिया बोलीं-PM ने जनजाति समाज नायकों का गौरव बढ़ाया:  बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम में हुईं शामिल, युवाओं से संस्कृति-परंपरा अपनाने की अपील – Jhabua News


बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर झाबुआ में कार्यक्रम हुआ।

झाबुआ में जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जनजाति समाज के नायकों का ग

.

बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

मंत्री भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने छोटे से जीवनकाल में जो कार्य किए, उन पर आज पूरे देश को गर्व है। महज 25 साल की उम्र में बिना संसाधनों के अंग्रेजों से टक्कर लेना कोई आसान काम नहीं था। उनका यह काम आज हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने आदिवासियों के हितों में अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनसे आमजन को फायदा मिल रहा है। मंत्री भूरिया ने ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के लिए पीएम-सीएम का जताया आभार

भूरिया ने जोर देकर कहा कि जनजाति समाज के कई नायकों के नाम कहीं न कहीं लुप्त हो गए थे। इन नामों को गौरव के रूप में सामने लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि आज का युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से भटक रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं की ओर लौटने का आह्वान किया, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

कलेक्टर बोलीं-युवाओं के लेनी चाहिए प्रेरणा

कलेक्टर नेहा मीना ने युवाओं को इस गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें यह सीखना चाहिए कि कैसे उस समय की चुनौतियों का सामना किया गया और आज हम एक सुरक्षित वातावरण में हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगर सहित

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



Source link