Madhya Pradesh BJP President President vd shrma Attacks On Kamal Nath, Says Madhya Pradesh Congress President Is An Agent Of China | भोपाल में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका, कांग्रेस ने कहा- ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा यह सब

Madhya Pradesh BJP President President vd shrma Attacks On Kamal Nath, Says Madhya Pradesh Congress President Is An Agent Of China | भोपाल में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका, कांग्रेस ने कहा- ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा यह सब


  • भाजपा का आरोप- कमलनाथ ने गांधी खानदान को चीनी पैसा मुहैया कराया
  • कांग्रेस का कहना- चीन के बाद अब नेपाल भी भारत को आंखें दिखाने लगा

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 01:28 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के पहले सियासत गरमा गई। रविवार को भोपाल में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। यहां सात नंबर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला जलाया। भाजपा जिला भोपाल के सभी मंडलों में दोपहर 12 बजे एक साथ पुतला जलाया गया।

वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ की। चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह कृत्य देश के प्रति अपराध और गद्दारी है। 

पीसी शर्मा बोले- चीन के बाद अब नेपाल भी आंखें दिखा रहा
इधर, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कमलनाथ के पुतले जलाने पर कहा कि ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह काम कर रही है। चीन के बाद अब नेपाल भी भारत को आंखें दिखा रहा है। चीन सीमा विवाद पर जबाव नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कमलनाथ ने डंपिंग करने पर भी टैक्स लगा दिया था। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा था- चीन के कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा भाई-भाई हैं। कमलनाथ से भाजपा डर गई है। इसलिए उपचुनाव से पहले प्रदर्शन कर रही है। हम भोपाल के टीटीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

कमलनाथ ने कहा- जनता को गुमराह कर रही है भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा से ही झूठ का सहारा लेती है। झूठे मामलों को उठाकर जनता को गुमराह और भ्रमित करने का काम शुरू से ही करती आई है। ऐसे मामले जो झूठे है, जिनका कोई आधार नहीं है, कोई प्रमाण नहीं है, जो वर्षों पुराने हैं, जिनका आज से कोई लेना-देना नहीं है। उसे भाजपा झूठी हवा देने में माहिर है।



Source link