2020 Honda Africa Twin
होंडा ने 1,000 सीसी बाइक अफ्रीक ट्वीन एडवेंचर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू कर दी है. इस बाइक की मैन्युअल ट्रांसपिशन यानी एमटी वर्ज़न की कीमत 15.35 लाख रुपये रखी है. डूअल क्लच ट्रांसमिशन ट्रिम वाले वर्ज़न की कीमत 16.10 लाख रुपये है.
एचएमएसआई के सेल्स एंड माकेर्टिंग निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘होंडा ने इस साल ब्रांड न्यू 2020 अफ्री ट्वीन एडवेंचर स्पोर्ट को मार्च में लॉन्च किया था.’ कंपनी ने बताया कि उसने टॉप बॉक्स, वाइजर, क्विक शिफ्टर, मेन स्टैंड, रैल स्टेप, इंजन गार्ड, फ्रंट फॉग लाइट और विंडस्क्रीन जैसे कुछ एक्सेसरीज को भी लॉन्च कर दिया है, जो इस मॉडल के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: Honda ने 5th जेनरेशन Honda City के लिए बुकिंग शुरू की, जानें फीचर्स
माइलेजबाइक के मैनुअल और ऑटोमेटिक DCT वर्जन्स का माइलेज क्रमश: 20.4 kmpl और 20.8 kmpl है. नई अफ्रीका ट्विन के इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज की बात करें तो इसमें 6 एक्सिस IMU और राइड बाई वायर थ्रॉटल है. बाइक 6 राइडिंग मोड टूर, अर्बन, ग्रेवल, ऑफ रोड और दो यूजर मोड के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: Maruti की पसंदीदा कार Swift आ रही नए दमदार इंजन के साथ, इस तारीख को होगी लॉन्च
फीचर्स
2020 Honda Africa Twin के सेफ्टी फीचर्स में कॉर्नरिंग ABS, रियर लिफ्ट कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल सिस्टम और कॉर्नरिंग लाइट्स शामिल हैं. रियर व्हील का ABS पूरी तरह स्विच ऑफ किया जा सकता है. अन्य फीचर्स में LED लाइटिंग, 6.5 इंच कलर्ड TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे. टॉप स्पेसिफिकेशन एडवेंचर स्पोर्ट्स वर्जन में टॉलर विंडस्क्रीन, ज्यादा बड़ा फ्यूल टैंक, टॉप बॉक्स, पैनियर माउंट्स और वाइडर संप गार्ड जैसे अतिरिक्त फीचर्स हैं.
इसके पहले इस बाइक की डिलीवरी मई महीने से शुरू होने वाली थी, लेकिन मौजूदा महामारी संकट की वजह से इसमें देरी हुई
First published: June 29, 2020, 5:04 PM IST