दिग्विजय सिंह के शिवराज डाबी पर लगाए आरोपों पर भड़की BJP, FIR के लिए पहुंची थाने | bhopal – News in Hindi

दिग्विजय सिंह के शिवराज डाबी पर लगाए आरोपों पर भड़की BJP, FIR के लिए पहुंची थाने | bhopal – News in Hindi


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीजेपी के एक नेता के खिलाफ ट्वीट को लेकर पार्टी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है (फाइल फोटो)

थाने में दिए शिकायती पत्र में बीजेपी नेताओं की ओर से कहा गया है कि दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने जानबूझकर शिवराज सिंह डाबी (Shivraj Singh Dabi) की छवि खराब करने के लिए अपने ट्विटर एकाउंट से मनगढ़ंत बाते लिखी हैं

भोपाल. बीजेपी (BJP) के आईटी-सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी (Shivraj Singh Dabi) को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश की सियासत (Madhya Pradesh Politics) गरमा गई है. बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. थाने में दिए शिकायती पत्र में बीजेपी नेताओं की ओर से कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने जानबूझकर शिवराज डाबी की छवि खराब करने के लिए अपने ट्विटर एकाउंट से मनगढ़ंत बाते लिखी हैं.

दरअसल सोमवार को दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट से डाबी के बारे में एक के बाद एक पांच ट्वीट किए. जिनमें उन्होंने डाबी की फोटो शेयर करते हुए कई सवाल खड़े किए किए हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांगा है.

क्या है पूरा मामला?
दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से पांच ट्वीट किए जिनमें उन्होंने बीजेपी के आईटी-सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई का इंडियन साइबर फ़्यूजिटिव बताते हुए सवाल उठाए. इतना ही नहीं उन्होंने डाबी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा का करीबी बताते हुए सवाल भी खड़े किए.

दिग्विजय के आरोपों पर शिवराज डाबी की सफाई
दिग्विजय सिंह के लगाए आरोपों पर शिवराज डाबी ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को यह जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ अमेरिका के किसी भी न्यायालय में कोई मामला विचाराधीन नहीं है, न ही वर्तमान में कोई अमेरिकी जांच एजेंसी मेरे खिलाफ किसी तरह की जांच कर रही है. इसके बावजूद दिग्विजय सिंह ने मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब करने के उद्देश्य से अनर्गल बातें कही हैं.

First published: June 29, 2020, 11:55 PM IST





Source link