Virender Sehwag is the only cricketer to achieve this feat

Virender Sehwag is the only cricketer to achieve this feat


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) जब भी मैदान पर अपना बल्ला लेकर उतरते थे तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता था. वीरू हमेशा से ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे और अपने प्रदर्शन से फैंस का खूब मनोरंजन करते थे. वैसे तो वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट के करियर में बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं मगर एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसे आज तक कोई भी क्रिकेटर तोड़ नहीं पाया है. 

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के इंग्लिश क्रिकेटर अमर विर्दी नजरें टेस्ट डेब्यू पर, पर बड़ी है चुनौती

सहवाग का वनडे क्रिकेट का स्ट्राइक रेट तो गजब है ही साथ ही, उनका टेस्ट क्रिकेट में भी स्ट्राइक रेट इतना दमदार है, जितना दुनिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स का वनडे इंटरनेशनल मैचों में भी नहीं होता. ये वाकई अपने आप में एक कमाल का रिकॉर्ड है. वीरेंद्र सहवाग ने अपने दौर के सभी बड़े और महान खिलाड़ियों जैसे ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith), रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting), जैक कैलिस (Jacques Kallis), राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid), ब्रायन लारा (Brian Lara) और कुमार संगकारा ( Kumar Sangakkara) जैसे महान खिलाड़ियों को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है, यानि, सहवाग ने इन सभी क्रिकेटर्स के वनडे मैचों के स्ट्राइक रेट से भी तेज टेस्ट क्रिकेट में रनों की बौछार की है. हैरानी की बात ये है कि इस फॉर्मेट को स्लो क्रिकेट भी कहा जाता है.

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 370 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके अलावा वीरू ने लगभग 104 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 82.23 के स्ट्राइक रेट से 8,500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. ये रिकॉर्ड ऐसा है जिसे आज तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है, आज भी इतनी तेज गति से रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ सहवाग के नाम ही है. अब तक किसी और बल्लेबाज ने इतनी तेज गति से टेस्ट मैचों में रन नहीं बनाए हैं. इसी वजह से सबसे ज्यादा बार और कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम पर है.

वैसे आपको ये जानकर हैरानी कम ही होगी कि वीरेंद्र सहवाग ने 7 बार 100 से कम बॉलों पर टेस्ट मैचों में शतक जड़े हैं, क्योंकि वीरू अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे. वीरू जब भी मैदान पर उतरते थे तो उनका बल्ला ज्यादातर चौके और छक्के लगाने के लिए ही उठता था. वीरु सामने वाली टीम के गेंदबाजों को ऐसे धोते थे जैसे कोई धोबी घाट पर कपड़े को धोता है. सहवाग ने 78, 87, 87, 90, 90, 93 और 97 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाए हैं.

इसके अलावा अगर हम बात करें इस मामले में दूसरे नंबर पर कौन सा खिलाड़ी है तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का नाम सहवाग के बाद आता है.  गिलक्रिस्ट ने 6 बार टेस्ट मैचों में 100 से कम गेंदों में ये कारनामा कर दिखाया है. सहवाग और गिलक्रिस्ट के बाद डेविड वार्नर (David Warner) तीसरे नंबर पर और चौथे नंबर पर क्रिस गेल (Chris Gayle) और इनके बाद पांचवें नंबर पर ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum) का नाम आता है. वैसे इस श्रेणी में सहवाग के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कपिल देव (Kapil Dev) का नाम भी टॉप 9 में शामिल है, वो भी 3 बार टेस्ट क्रिकेट में 100 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं.





Source link