- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Stepsonie Changing Father son Truck After Being Punctured In Jabalpur, Collision With Another Vehicle From Behind, Three Killed In Accident
जबलपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रमनपुर घाट में दो ट्रकों में हुआ एक्सीडेंट
- बरगी क्षेत्र अंतर्गत हुलकी रमनपुर के पास एनएच-7 की घटना, तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार
- जिले में सड़क हादसे में पिछले 36 घंटे में जान गंवाने वालों की संख्या हुई पांच
एनएच-7 पर बुधवार देर रात बरगी क्षेत्र के हुलकी रमनपुर में भीषण ट्रक एक्सीडेंट में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पंक्चर होने पर पिता-पुत्र ट्रक की स्टैपनी बदल रहे थे। तभी पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। पिता-पुत्र ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाले चालक को गंभीर हालत में मेडिकल पहुंचाया गया। जहां गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। इसी के साथ जिले में पिछले 36 घंटे में रोड एक्सीडेंट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया।

एक्सीडेंट के बाद ट्रक को फोरलेन से अलग कराती पुलिस
बरगी पुलिस के अनुसार ट्रक एमपी 20 एचबी 6284 में सनई डोंगरी धूमा सिवनी निवासी राजू यादव (45) और उसका बेटा राजवीर (18) गोसलपुर से आयरन ओर लोड कर भंडारा महाराष्ट्र के लिए निकले थे। रात 10.30 बजे के लगभग हुलकी रमनपुर के पास ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया। पिता-पुत्र स्टेपनी बदलने लगे। तभी पीछे से ट्रक एमएच 12 एलटी 3784 ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू यादव और उसके बेटे राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाला चालक लखनादौन सिवनी निवासी अनिल यादव (25) स्टेरिंग में फंस गया। स्टेरिंग काट कर उसे गंभीर हालत में मेडिकल पहुंचाया गया। जहां गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। राजू भी आयरन लोड कर भंडारा के लिए ही निकला था।

अनिल यादव की जीवित अवस्था की फोटो
36 घंटे में हादसे हुए
पनागर बायपास पर बुधवार सुबह पांच बजे बाइक एमपी 20 एनसी 7772 ने 16 वर्षीय रवि उर्फ वैभव सेन को टक्कर मार दी। देवरीकला निवासी रवि को परिजन पनागर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि मॉर्निंग वॉक को निकला था। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पनागर पुलिस ने धारा 279, 337, 304 ए भादवि का मामला दर्ज किया।
हाइवा ने बाइक सवार अधिवक्ता को कुचला
मंगलवार की शाम चार बजे मझौली क्षेत्र के इंद्राना बस स्टैंड पर तेज रफ्तार हाईवा एमपी 20 एचबी 6058 ने बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता तिवारीखेड़ा पनागर निवासी मनोहर चौधरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मझौली से बाइक एमपी 20 एनपी 1682 से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया था।