दुबई: आईपीएल सीजन 13 का पहला क्वालीफायर (IPL 13 Qualifier 1) मुकाबला इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाली मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच होना है. यह मैच आज शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा.
इस सीजन जहां मुंबई की टीम लीग स्टेज के 14 मैचों में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही. तो वहीं दिल्ली की टीम ने 14 मुकाबलों में से 8 जीतकर 16 अंक के साथ दूसरा पायदान हासिल किया. ऐसे में टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर से पहले आइए जानते हैं इन दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है.
मुंबई की पलटन राजधानी दिल्ली से है आगे
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) के बीच आईपीएल के मुकाबलों के दौरान भिड़ंत बेहद रोमांचक रहती है. जिसके तहत क्रिकेट फैन्स को यह पूरी उम्मीद है कि इस सीजन के पहले क्वालीफायर भी कांटे की टक्कर का मैच रहने वाला है.
In their last two meetings in the #Dream11IPL, Mumbai Indians beat Delhi Capitals.
Will MI be on the winning side once again? Or will DC avenge those losses & become the first team to reach the final? #MIvDC
Preview by @ameyatilak https://t.co/ovnSA1fSuM pic.twitter.com/PPb0SZ2UjJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2020
तो वहीं अगर गौर किया इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई और दिल्ली की टीम की आपसी भिड़ंत के आंकड़ों की तरफ तो इसमें पलड़ा मुंबई इंडियंस का भारी है. दरअसल अब तक आईपीएल इतिहास में मुंबई और दिल्ली के बीच कुल 26 मैच खेलें हैं. जिनमें से एम आई की पलटन ने 14 बार जीत हासिल की है. दूसरी ओर राजधानी दिल्ली के खाते में 12 मुकाबले गए हैं.
इस सीजन मुंबई ने जीते दोनों मैच
इसके अलावा आईपीएल 13 के तहत मुंबई बनाम दिल्ली के दो लीग मुकाबले पहले ही खेले जा चुके हैं. इन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने एकतरफा तरीके से दिल्ली कैपिटल्स (DC) का 2-0 से सफाया किया है.
जिसके आधार पर पहले लीग मैच में एम आई ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई ने 5 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई थी. ऐसे में दिल्ली की टीम के लिए पहले क्वालीफायर में मुंबई के सामने दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.