सचिन तेंदुलकर का मानना है कि यूएई में तापमान में गिरावट के कारण आईपीएल के बाद के मैचों में लक्ष्य का पीछा आसान हुआ है.
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का मानना है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में तापमान में गिरावट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद के मैचों में लक्ष्य का पीछा आसान हुआ, जिसमें ओस की भी भूमिका रही है.
मास्टर ब्लास्टर ने 100एमबी ऐप पर कहा, ”टूर्नामेंट छह सप्ताह पहले शुरू हुआ था. तब की तुलना में तापमान में औसतन छह डिग्री की गिरावट आई है.” उन्होंने कहा, ”इसके अलावा अगर आप धूप से बनने वाली छाया देखेंगे तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि सूर्यास्त का समय भी बदल रहा है. ये सभी चीजें पिच को प्रभावित करती हैं. पहले पिच का तापमान सिर्फ दूसरी पारी में कम होता था.”
IPL 2020: धोनी और फाफ की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, CSK ने किया शेयर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ”टूर्नामेंट की शुरुआत में दुबई और अबूधाबी में लक्ष्य का पीछा करने वाली ज्यादातर टीमें सफल नहीं होती थी. लेकिन पिछले सात-आठ दिनों में इसमें अचानक बदलाव आया है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें लगातार जीत रही है.”ब्रैड हॉग ने चुनी IPL 2020 लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंगXI, विराट-राहुल को रखा बाहर
उन्होंने कहा, ”अब सूर्यास्त थोड़ा पहले हो रहा है, ऐसे में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही है. पिच से (पहली पारी में) स्विंग प्राप्त हो रहा है. ऐसे में जो बल्लेबाज पहले आसानी से विकेट के सामने शॉट लगाते थे अब उन्हें ऐसा करने में परेशानी हो रही है.”
The weather has played a subtle yet important role in how the matches have unfolded in the @IPL.Here are my thoughts on how playing conditions & dew may have impacted the game.#SachInsight #IPL2020 pic.twitter.com/S5pYMieqyC
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 5, 2020
तापमान में गिरावट की वजह से ओस भी एक कारण बन कर उभरा है. ओस के कारण देर शाम के मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को मदद मिल रही है. टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड कायम करने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ”दूसरी पारी के दौरान गेंद के गीली होने के साथ पिच से भी गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही.”