10 हजार रुपए देकर घर ले जाएं होंडा की ये कार, इन मॉडल्स पर पाएं 1 लाख रुपए तक डिस्काउंट | auto – News in Hindi

10 हजार रुपए देकर घर ले जाएं होंडा की ये कार, इन मॉडल्स पर पाएं 1 लाख रुपए तक डिस्काउंट | auto – News in Hindi


Honda की इन दो गाड़ियों पर मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 10 हजार रुपए देकर होंडा अमेज (Honda Amaze) अपने घर ले जा सकते हैं. वहीं Honda Cars India कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 1 लाख रुपए का बेनिफिट्स दे रही है.

नई दिल्ली. अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है. क्योंकि जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ग्राहकों को एक्साइटिंग ऑफर दे रही है. ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 10 हजार रुपए देकर होंडा अमेज (Honda Amaze) अपने घर ले जा सकते हैं. वहीं Honda Cars India कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 1 लाख रुपए का बेनिफिट्स दे रही है. कंपनी सभी ऑफर 30 जून 2020 तक या आखिरी स्टॉक तक वैलिड है. होंडा ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है.

10 हजार देकर घर ले जाएं Honda Amaze
होंडा की लोकप्रिय कार होंडा अमेजन को ग्राहक 10,000 रुपए का भुगतान कर खरीद सकते हैं. ट्वीट के मुताबिक, Honda Amaze की खरीद पर कंपनी ढेरों ऑफर दे रही है. कंपनी अमेज की खरीद पर ग्राहक को आकर्षक फाइनेंस स्कीम उपलब्ध होंगे. इसकी न्यूनतम ईएमआई 1432 रुपए प्रति लाख होगी. 8.35 फीसदी ब्याज दर पर लोन उपलब्ध होगा. ऑफर के तहत गाड़ी की 100 फीसदी ऑन-रोड फंडिंग होगी. लोन चुकाने के लिए अधिकतम 8 साल का समय मिलेगा.

इसके अलावा कंपनी Amaze पर 5 साल की अनलिमिटेड वारंटी और 3 साल की होंडा केयर मेन्टेनेंस प्रोग्राम को 50 फीसद कीमत पर दे रही है.

होंडा सिटी पर 1 लाख रुपए तक एक्साइटिंग ऑफर
Honda Car India होंडा सिटी (Honda City) पेट्रोल SV MT/V MT/V CVT BSE मॉडल पर आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है. ग्राहक 25,000 रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ 20,000 रुपए के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, VX MT BS6 वेरिएंट्स पर 37,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलवा होंडा सिटी के पेट्रोल VX CVT/ZX MT/ZX CVT BS6 वेरिएंट्स पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेंगे.

घर बैठे बुक करें
कोरोना वायरस (Coronavirus pandemic) को देखते हुए ग्राहकों की सुरक्षा के लिए होंडा कार इंडिया ने घर बैठे 5 स्टेप्स में कार बुक करने की सुविधा दी है. ग्राहक होंडा की वेबसाइट पर लॉगिन कर कार खरीद सकते हैं. इसके लिए ग्राहक को सबसे पहले होंडा की वेबसाइट खोलने होंगे. फिर मॉडल सेलेक्ट करने होंगे. इसके बाद आपको नजदीकी डीलरशिप को सेलेक्ट करना होगा. उसके बाद आपको अपनी जानकारी देनी होगी और आखिर में पेमेंट कर ऑनलाइन कार बुक करनी होगी.

First published: June 22, 2020, 7:48 AM IST





Source link