क्रिकेट का सट्टा: इंदौर में युवक घर से ही 6 मोबाइल से टीवी में मैच देखते हुए लगवा रहा था आईपीएल मैच का सट्टा

क्रिकेट का सट्टा: इंदौर में युवक घर से ही 6 मोबाइल से टीवी में मैच देखते हुए लगवा रहा था आईपीएल मैच का सट्टा


इंदौर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस घर पहुंची तो युवक बिस्तर पर पूरा सेटअप जमाकर दांव लगवाने में व्यस्त था।

  • राजस्थान से ले रखी थी ऑनलाइन लाइन

क्राइम ब्रांच ने देर रात राजेंद्र नगर क्षेत्र में दबिश देकर एक घर से युवक को आईपीएल मैच का सट्टा खिलवाते पकड़ा। आरोपी अपने घर पर अकेले ही बैठकर 6 मोबाइल से टीवी मैं मैच देखकर हार-जीत पर दांव लगवा रहा था। इसके लिए उसने राजस्थान से ऑनलाइन लाइन ले रखी थी। पुलिस ने उसके पास से 36 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर पर ही आईपीएल मैच में हार – जीत का दांव लगवा रहा है। इस पर टीम ने राजेन्द्र नगर पुलिस के साथ मिलकर मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम 32 वर्षीय युवक निवासी शिवसागर सोसायटी राजेन्द्र नगर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि आईपीएल लीग के समय से ही वह क्रिकेट का सट्टा चला रहा है। वह इंदौर और आसपास के क्षेत्र को लोगों से मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाता है। जिसकी लाइन उसने राजस्थान से ऑनलाइन ली थी। पुलिस के अनुसार सट्टे का कारोबार राजस्थान तक फैला हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

युवक ने बताया कि रुपयों के लालच में उसने अपने घर से ही क्रिकेट का सट्टा चलाना शुरू कर दिया था। देर रात सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर का मैच चल रहा था, तभी टीम ने उसके यहां दबिश दी। टीम को यहां से 36000 नकद, 6 मोबाइल इसमें 2 की पैड वाले, 1 लैपटॉप, पाॅवर सप्लाय एक्सटेंशन, 1 हार्ड डिस्क, 2 कैल्कुलेटर, 1 हिसाब-किताब की डायरी मिली है।



Source link