इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेल में बंद पति को छुड़वाने का झांसा देकर एक सब्जी व्यापारी ने महिला से दुष्कर्म किया। जब महिला का पति जेल से छूटा तो इसकी जानकारी लगी। फिर पत्नी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
छत्रीपुरा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर प्रफुल्ल सिनेमा के पास रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसका पति जेल में था। इसलिए उसने आरोपी से उधारी ली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ शादी का दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। जब महिला का पति जेल से छूटा तो महिला ने हिम्मत कर थाने में केस दर्ज कराया।
कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप
उधर, सराफा थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर बर्तन व्यापारी के नौकर शुभम निवासी महेश गार्ड लाइन और उसके भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।