- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bicycle Robbery In Madhya Pradesh; Criminal Arrested By Kohefija Police Bhopal, Goods Worth Rs 20 Lakh Recovered
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों से साइकिल और जीप जब्त कर ली।
- OLX पर सौदा कर साइकिल को बेच दिया था
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
भोपाल में एक कारोबारी के इंजीनियरिंग कर रहे बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक साइकिल चोरी कर ली। दोनों ने उसे OLX पर बेच तक दिया। उन्होंने चोरी के लिए 20 लाख रुपए कीमत की कम्पास जीप का उपयोग किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन तक पहुंच पाई। आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 हजार रुपए कीमत की साइकिल और कम्पास जीप जब्त कर ली है।
कोहेफिजा पुलिस थाने के विवेचना अधिकारी दुर्गा प्रसाद वर्मा ने बताया कि मकान नंबर-20 आदित्य एवेन्यू फेस-1 एयरपोर्ट रोड कोहेफिजा निवासी 64 साल के धनराज साहू ने बेटी की साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने साइकिल की कीमत 9 हजार रुपए बताई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस को गांधी नगर में रहने वाले 21 साल के अतुल कुजूर पिता नरेश कुजूर के बारे में पता चला। पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह चोरी अपने दोस्त 22 साल के यशवंत मीणा पिता रघुवीर मीणा के साथ की थी।
यशवंत के पिता कारोबारी
अतुल ने बताया कि उसके पिता रेलवे कोच फैक्टरी में हैं। वे रेलवे कर्मचारी हैं। वह अभी बीबीए कर रहा है। यशवंत के पिता का बिजनेस है। उनकी गाड़ियां और मशीन चलती हैं। पुलिस आरोपियों से और अन्य वारदातों के बारे में पता लगा रही है।
इस तरह चोरी की
अतुल ने बताया कि कुछ दिन पहले यशवंत ने उसे पैसे उधार दिये थे। यशवंत ने उधारी के अपने पैसे मांगे। रुपए नहीं देने पर उसने ही साइकिल चोरी की योजना बनाई। दो दिन पहले वे इलाके में यशवंत की कम्पास जीप से पहुंचे। यशवंत जीप में ही बैठा रहा, जबकि वह नीचे उतरकर गया और साइकिल जीप में रखकर वहां से फरार हो गए। साइकिल अतुल के घर पर रही। दूसरे दिन उन्होंने OLX पर उसे बेचने के लिए डाल दिया। इसे प्रवीण बैरागी नाम के एक युवक ने खरीद ली।
आरोपियों के बारे में
| आरोपी | उम्र | निवासी | शिक्षा |
| यशवंत मीणा | 22 साल | आदित्य एवेन्यू फेस-1 एयरपोर्ट रोड, कोहेफिजा, भोपाल | बीई आरकेडीएफ कॉलेज, भोपाल |
| अतुल कुजूर | 21 साल | सुविधा विहार कालोनी, गांधीनगर, भोपाल | बीबीए जवाहर लाल नेहरु कालेज श्यामला हिल्स, भोपाल |