मुरैना10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अपना संबोधित करते हुए अर्गल।
भारत स्काउट एवं गाइड एक एसी संस्था है, जो सामाजिक सद्भावना को बढ़ाने के साथ-साथ परोपकार व भाईचारा को बढ़ावा देता है।
यह बात शनिवार को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अर्गल संगठन के 70वें स्थापना दिवस समारोह में कह रहे थे। उन्होंने बताया कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरंभ किया गया। धीरे-धीरे यह आंदोलन हर एक सुसंगठित राष्ट्र में फैलने लगा, जिसमें भारत भी शामिल था। भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई। आगे चलकर भारत वर्ष 1938 में स्काउट आंदोलन के विश्व संगठन का सदस्य भी बना।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन कार्यालय पर हुआ। इसके बाद स्काउट एवं गाइड सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान किया। इस अवसर पर अर्गल ने कहा कि जब मैं इस संस्था से जुड़ा था तो मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन जब बाद में मैने इस संस्था में कार्य किया तो पता चला कि स्काउट एवं गाइड से बेहतर कोई भी संस्था कार्य नहीं कर सकती।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिला एवं संभागीय कार्यालय द्वारा संभागीय प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है। जिला मुख्य आयुक्त अशोक यादव ने कहा कि हम सब मिलकर स्काउट एवं गाइड को आगे लेकर जाएंगे, ताकि जिले का नाम प्रदेश में ऊंचा किया जा सके। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ राकेश कुमार, वीर सिंह यादव, प्रमोद शर्मा, गौरी कुलश्रेष्ठ, गोलू बघेल, शुभम शर्मा, सुहाना खान, भावना गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।