मौसम में बदलाव:: तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

मौसम में बदलाव:: तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद अनाज मंडी में तेज हवाएं चलने से धूल के गुब्बारे उठे।

दो दिनों से मौसम में आए बदलाव से जिले में तापमान में अंतर आया है। सोमवार को भी दोपहर से अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शहर में बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं व बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक आ गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार शाम से ही मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पचमढ़ी, सुखतवा सहित कुछ क्षेत्रों में ओले व होशंगाबाद, इटारसी में बारिश हुई। जिस कारण रात के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट आई। होशंगाबाद में रात का तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार दिन का तापमान भी 37.7 डिग्री रहा। सुबह दोपहर 12 बजे तक तेज धूप रही। जिसके बाद बादल छाने से कुछ देर रूक-रूककर बूंदाबांदी हुई। पचमढ़ी में दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई। सोमवार को पचमढ़ी का तापमान 31 डिग्री व बैतूल का तापमान 35.8 डिग्री रहा।

दोपहर में शहर में बूंदाबांदी हुई।

दोपहर में शहर में बूंदाबांदी हुई।

शाम को तेज धूप निकली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार होशंगाबाद संभाग के बैतूल, हरदा व होशंगाबाद में कहीं-कहीं वर्षा व गरज चमक के साथ बौछारे होने की संभावना है। सोमवार को करीब 25-30 प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली वातावरण में नमी आने से गर्मी से राहत मिली।

धीमी गति से परिवहन होने से खुले में पड़ा है गेहूं
अनाज मंडी होशंगाबाद में सर्मथन मूल्य पर गेहूं खरीदी में परिवहन की गति धीमी होने से करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। रविवार शाम को हुई बारिश से गेहूं भीग गया। बावजूद सोमवार को जिम्मेदार अधिकारियों ने गेहूं को परिवहन कराने या बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए। गेहूं बेचने आएं करीब 50 से ज्यादा किसान गेहूं से भरी ट्रॉलियां लेकर खड़े रहे। हवा चलने पर बारिश से बचाव के लिए किसान ट्रॉलियों पर तिरपाल ढांकते नजर आएं।

खबरें और भी हैं…



Source link