फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास Message, देखें वीडियो

फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास Message, देखें वीडियो


नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन में जीत दर्ज कर 5वीं बार इस खिताब पर नजरें गड़ाए बैठा है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने पहले खिताब को जीतने के लिए बेताब हो रही है. फाइनल मुकाबले में अब महज 1 दिन बचा है.

फाइनल के महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने मुंबई इंडियंस की टीम को बेहद खास मैसेज दिया है.

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और विश्वसनीय सलाहकार सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कहा है कि ‘जब आपको पता हो कि ऑनर्स से लेकर सपोर्ट स्टाफ और सभी जब आपके पीछे खड़े हों और जब आप मुंबई इंडियंस के लिए खेलने जाते हैं तब आप सिर्फ अकेले नहीं होते हैं, बल्कि पूरा फोर्स आपके साथ होता है. ये आपसे आपका बेस्ट निकालते हैं और वो सब कुछ करते हैं जिससे आप इतने बड़े लेवल पर परफॉर्म कर सकें’.

 

उन्होंने कहा, ‘सबसे अहम और जरूरी बात कि ये एक पूरी फैमिली है. खेल में या लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, चुनौतियां आती हैं लेकिन हम सब एक साथ रहते हैं. खासकर इस टूर्नामेंट में जहां ये काफी तेजी से आगे बढ़ता है. इसलिए ये काफी अहम हो जाता है सभी मजबूती से एक साथ रहें और हम ऐसा करने में कामयाब भी रहे हैं.

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं और वह अब तक चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. इस बार वह ट्रॉफी जीतने के लिए दिल्ली से भिड़ेगी.





Source link