स्कूटर की कीमतों में 800 रुपये का इजाफा
कंपनी ने Fascino 125 और Ray ZR 125 स्कूटर की कीमतों में 800 रुपये का इजाफा किया है. खास बात है कि कंपनी ने दिवाली से पहले स्कूटर्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें- इस बार दिवाली पर गिफ्ट लेना और देना पड़ न जाए भारी! और मिल जाए टैक्स नोटिस, जानिए सभी नियमों के बारे में…Fascino 125 और Ray ZR 125 के सभी वेरियंट्स की कीमत
Ray ZR 125 (ड्रम वेरियंट) – 70,330 रुपये
Ray ZR 125 (डिस्क वेरियंट)- 73,330 रुपये
Ray ZR 125 (स्ट्रीट रैली) – 74,330 रुपये
Fascino 125 (स्टैंडर्ड ड्रम वेरियंट) – 69,530 रुपये
Fascino 125 (डीलक्स ड्रम वेरियंट)- 70,530 रुपये
Fascino 125 (स्टैंडर्ड डिस्क वेरियंट)- 72,030 रुपये
Fascino 125 (डीलक्स डिस्क वेरियंट)- 73,060 रुपये
ये भी पढ़ें- अमेजन सेल में 55 फीसदी छूट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और AC, जानिए जबरदस्त डील्स
स्कूटर बुक करने पर फ्री मिलेगी 2000 रु तक की एक्सेसरी
हाल ही में यामाहा ने फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी का फेस्टिव ऑफर निकाला है. इसके तहत यामाहा के 125 सीसी स्कूटर की बुकिंग पर 2 हजार रुपये तक की फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी मिलेगी. यह ऑफर यामाहा ने केवल दिल्ली के लिए लागू किया है. इसका फायदा देश के अन्य शहरों में नहीं मिलेगा. यह लिमिटेड पीरियड स्कीम है. यह ऑफर Yamaha Fascino 125, RayZR 125 और RayZR Street Rally 125 स्कूटर पर मान्य है.