कांग्रेस के अजब सिंह ने भाजपा के ऐदल सिंह को हराया
फोटो क्रेडिट:- Facebook
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले के सुमावली विधानसभा (Morena Assembly) क्षेत्र से भाजपा के ऐदल सिंह (Aidal Singh) हार गए हैं. जानिए क्या रही इनके हार की 3 प्रमुख वजह…
- News18Hindi
- Last Updated:
November 10, 2020, 7:44 PM IST
1. भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह की हार की सबसे बड़ी ही कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह के जीत का कारण बनी. दरअसल, ऐदल सिंह 2018 में कांग्रेस से जीते और भाजपा में शामिल हो गए. ऐसे में कांग्रेस ने बिकाऊ-टिकाऊ नारा दिया. लोग भी ऐदल सिंह के इस कदम से नाराज थे तो उन्होंने अजब सिंह को वोट कर जीत दिलवाई.
2. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अवैध उत्खनन और रेत के अवैध कारोबार में भी ऐदल सिंह का नाम जुड़ता रहा है. इससे लोगों की नाराजगी बढ़ी. यही नाराजगी कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का कारण बनी.
3. ऐदल सिंह का क्षेत्र में दबदबा रहा है. लोगों में भय का माहौल रहता है. ऐसे में स्थानीय जनता ने भयमुक्त सुमावली को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह को वोट किया.