केंट के बल्लेबाज ग्राहम काउड्रे का निधन (फोटो साभार- केंट क्रिकेट)
केंट के बल्लेबाज ग्राहम काउड्रे (Graham Cowdrey) का निधन, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 8:51 PM IST
काउड्रे का करियर
ग्राहम काउड्रे (Graham Cowdrey) ने केंट के लिए 14 हजार से ज्यादा रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक निकले. काउड्रे ने केंट के लिए 179 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 8858 रन बनाए. काउड्रे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 17 शतक ठोके. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके बल्ले से 5142 रन निकले और उन्होंने कुल 3 शतक और 24 अर्धशतक लगाए. बता दें ग्राहम काउड्रे के पूरे परिवार ने इंग्लैंड क्रिकेट की सेवा की. उनके पिता लॉर्ड काउड्रे और भाई क्रिस काउड्रे ने इंग्लैंड की कप्तानी की. ग्राहम के दादा और भतीजे ने भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है. मतलब ग्राहम काउड्रे के खून में ही क्रिकेट था.
IPL 2020 के आयोजन में सौरव गांगुली का हाथ नहीं मानते रवि शास्त्री, कर दिया विवादित ट्वीट!
काउड्रे की मौत से सदमे में दोस्त और केंट क्रिकेट
ग्राहम काउड्रे के अचानक निधन से केंट क्रिकेट क्लब और उनके दोस्त सदमे में हैं. काउड्रे के साथ केंट के लिए खेलने वाले मैथ्यू फ्लेमिंग ने उनकी मौत को गहरा सदमा बताया. मैथ्यू फ्लेमिंग ने कहा कि काउड्रे एक गेम चेंजर थे और मिडिल ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर उन्होंने टीम को कई मैच जिताए. साथ ही वो एक जबर्दस्त फील्डर भी थे. केंट क्रिकेट ने भी काउड्रे के निधन पर एक बयान जारी कर उनके परिवार के साथ संवेदना जताई है. ग्राहम काउड्रे के 3 बच्चे हैं. उनके बच्चों का नाम माइकल, ग्रेस और एलेक्जेंडर काउड्रे है.