महिंद्रा थार
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने शुक्रवार को कहा कि वह दिवाली के फेस्टिव सीजन में नई थार एसयूवी थार (Mahindra Thar) की 1,000 यूनिट्स की आपूर्ति करेगी.
थार एसयूवी के ताजा संस्करण की पेशकश दो अक्टूबर को की गई थी और यह दो रूपों – एएक्स और एलएक्स में उपलब्ध है. इनकी कीमत 9.8 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने इन गाड़ियों की आपूर्ति एक नवंबर से शुरू की और इसके बाद पिछले सप्ताह 500 यूनिट्स की आपूर्ति की गई.
नई थार की खासियतें
1. इस ऑफ रोडर को दो ट्रिम AX (एडवेंचर) और LX (लाइफस्टाइल) में लॉन्च किया गया है.2. AX ट्रिम पूरी तरह से ऑफ रोड के शौकीनों के लिए है. वहीं LX ट्रिम में अधिक कंफर्ट फीचर्स हैं.
3. AX ट्रिम वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये से शुरू है.
4. वहीं LX ट्रिम वेरिएंट्स की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू है.
5. LX ट्रिम में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प पाने के लिए 0.80 लाख से 1.06 लाख रुपये तक एक्सट्रा अमाउंट चुकानी होगी.
कैसा है गाड़ी का सीटिंग?
इस साल की महिंद्रा थार में आपको 2 सीटिंग के ऑप्शन देखने को मिलते हैं, जिसमें पहला 6 सीटर का है. इसमें दो फ्रंट सीट और रियर में साइड फेसिंग 4 सीट होंगी. इसके अलावा दूसरे ऑप्शन में 4 सीटर है, जिसमें फ्रंट व रियर दोनों में फ्रंट फेसिंग दो-दो सीट रहेंगी.
गाड़ी का इंजन
नई 2020 Mahindra Thar में दो इंजन विकल्प हैं. इनमें से एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 152hp की पावर जेनरेट करता है. वहीं दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो 132hp की पावर पैदा करता है. दोनों इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स रहेगा. इस गाड़ी में आपको पेट्रोल व डीजल इंजन दोनों के लिए ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ डीजल-मैनुअल वर्जन भी रहेगा.
ये भी पढ़ें- Tiago और Altroz को पीछे छोड़ टाटा की Nexon बनी अक्टूबर महीने की बेस्ट सेलिंग कार