Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पर्यावरण नियंत्रण बाेर्ड की टीम ने नगरपालिका के साथ किया निरीक्षण
- पर्यावरण नियंत्रण बाेर्ड की टीम ने नगरपालिका के साथ किया निरीक्षण
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर पर्यावरण नियंत्रण बाेर्ड की टीम ने शुक्रवार काे शहर के पटाखा बाजार पहुंचकर 6 पटाखा दुकानाें से पटाखाें के सैंपल लिए। अधिकारियाें काे सभी दुकानाें पर पटाखे निर्धारित मानक के मिले।
सभी सैंपल के पटाखे 114 से 120 डेसिबल के मिले। गुप्ता ग्राउंड में पटाखाें की 80 दुकानें लगी हैं। यहां पहुंचकर पर्यावरण नियंत्रण बाेर्ड की टीम और नपा अधिकारियाें ने व्यवसायियाें से पटाखाें के सैंंपल लिए। इस दाैरान नपा एई आरसी शुक्ला, इंजीनियर वीपी यादव सहित नपा टीम माैजदू रही।
दरअसल, एनजीटी के निर्देशानुसार अधिक आवाज करने वाले और अत्यधिक धुआं छाेड़ने वाले पटाखाें काे जलाने राेक लगाई गई है। शहर के दुकानदाराें काे नपा ने 1800 रुपए किराए पर 13 से 15 तारीख तक पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति दी है।
पटाखा व्यवसायियाें काे पूर्व में इस तरह की काेई जानकारी नहीं थी। पर्यावरण नियंत्रण बाेर्ड के वैज्ञानिक प्रवीण डाॅ. प्रवीण काेठारी ने बताया पटाखाें के सैंपल लिए जा रहे हैं। तेज आवाज और अधिक धुआं छाेड़ने वाले पटाखाें पर प्रतिबंध है। 6 दुकानाें से लिए सैंपल के पटाखे 114 से 120 डेसिबल के मिले। 125 डेसिबल तक पटाखे फोड़ने की अनुमति है।