आत्महत्या: जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ा बालिका का स्वास्थ्य, दम तोड़ा

आत्महत्या: जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ा बालिका का स्वास्थ्य, दम तोड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुरहानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जहरीला पदार्थ खाने से सरकारी अस्पताल में भर्ती बालिका ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। बालिका का परिवार खेत में काम करने गया था। लौटने पर वह बेहोश मिली थी। होश में आने पर उल्टियां कर रही थी। खकनार क्षेत्र के ग्राम सावलीखेड़ा में 13 साल की ममता पिता मगन की जहरीले पदार्थ के कारण मौत हुई है। मामा सुरसिंह नूरा ने बताया शुक्रवार को ममता को घर पर छोड़कर परिवार खेत में काम करने गया था।

लौटने पर बालिका बेहोश मिली थी। परिवार ने उसे उठाया व उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में बालिका द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी लेकिन परिवार को इस बारे में नहीं पता है कि बालिका ने क्या खाया था। उपचार के दौरान शनिवार सुबह बालिका की मौत हो गई। मामले में खकनार पुलिस जांच कर रही है।



Source link