17 नवंबर को लॉन्च होगी Honda Civic की 11th जेनरेशन कार, कंपनी ने जारी किया टीजर वीडियो

17 नवंबर को लॉन्च होगी Honda Civic की 11th जेनरेशन कार, कंपनी ने जारी किया टीजर वीडियो


प्रतीकात्मक तस्वीर

जापान की कार मेकर कंपनी होंडा (Honda) ने नई सिविक (Honda Civic) का टीजर वीडियो जारी किया है. होंडा सिविक की 11वीं जेनरेशन कार 17 नवंबर को लॉन्च होगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 16, 2020, 5:48 AM IST

नई दिल्ली. जापान की कार मेकर कंपनी होंडा (Honda) ने नई सिविक (Honda Civic) का टीजर वीडियो जारी किया है. होंडा सिविक की 11वीं जेनरेशन कार 17 नवंबर को लॉन्च होगी. इससे पहले नई सिविक के डिजाइन की पेटेंट तस्वीरें लीक हुई थीं. कंपनी की ओर से जारी छोटे वीडियो टीजर में आने वाले मॉडल के कई पार्ट्स दिखे है.

नया डिजाइन में क्या होगा बदलाव
माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से 17 नवंबर को अगली जेनरेशन की सिविक सेडान का केवल प्रोटोटाइप वर्जन पेश किया जा सकता है. हालांकि, मॉडल को प्रोडक्शन के लिए तैयार बताया जा रहा है. कंपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान नई सिविक पर से पर्दा हटाएगी. Twitch पर इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. यह आधुनिक तकनीक वाले अपडेटेड फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-टोयोटा की Innova Crysta Facelift कार की बुकिंग ओपन हुई, दिसंबर 2020 में शुरू होगी डिलीवरीलीक हुई पेटेंट तस्वीरों में बाहरी डिजाइन में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा. माना जा रहा है कि होंडा सिविक के रियर डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें 5वीं जेनरेशन होंडा सिटी और होंडा एकॉर्ड की झलक देखने को मिलेगी.

ग्लोबल मार्केट में 2021 में बिक्री के लिए उपलब्ध
ग्लोबल मार्केट में होंडा सिविक की 11th जेनरेशन कार 2021 में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसके कुछ समय बाद कंपनी की ओर से भारत में इसे पेश करने की संभावना है. वर्तमान जेनरेशन की होंडा सिविक को साल 2019 में पेश किया गया था. होंडा सिविक का मुकाबला Skoda Octavia और Hyundai Elantra जैसी कारों के साथ है.

ये भी पढ़ें-भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने वाली बाइक KTM 250 Adventure, जानिए फीचर्स और कीमत





Source link