- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- After Announcing TI, It Was Heavy To Call Themselves ‘Gabbar’ Among The People, SP Gave Notice
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
माइक थामकर अनाउंसमेंट करते टीआई दांगी।
- सफाई में कहा- किसी ने आपस की बातों का वीडियो बनाया
- एसपी ने कहा- जवाब के आधार पर होगी कार्रवाई
झाबुआ के पुलिस अधिकारी को फिल्म ‘शोले’ के पात्र ‘गब्बर’ के अंदाज में लोगों को समझाना महंगा पड़ गया। असल में अधिकारी ने अनाउंसमेंट के दौरान कहा कि ‘ 50-50 कोस दूर जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है कि बेटा चुप हो जा, नहीं तो केएल दांगी आ जाएगा’। इस पर पुलिस अधिकारी को नाेटिस जारी किया गया है। मामला झाबुआ के कल्याणपुरा थाने का है। हालांकि टीआई बाद में सफाई देते रहे।
कल्याणपुरा में हर साल 15 नवंबर को मथना बाबा का मेला भरता है। इसमें काफी संख्या में लोग आते हैं। आतिशबाजी की जाती है। चूंकि इस बार कोरोना के कारण मेलों के आयोजन पर प्रतिबंध है। इसी को देखते हुए थाने के टीआई केएल दांगी शनिवार सुबह 10.30 बजे गश्त पर निकले। इस दौरान उन्होंने माइक थामकर फिल्म ‘शोले’ में गब्बर का डायलॉग बोलकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामले में टीआई केएल दांगी ने सफाई देते हुए कहा कि मेले के लिए हम लोगों को समझाने गए थे। इस बीच हम अपने सहकर्मी से बात कर रहे थे, माइक चालू रह गया। वह सिर्फ आपसी बातचीत है। बातचीत के दौरान ही ये डायलॉग बोला था। इसी का किसी ने वीडियो बना लिया। नोटिस की कॉपी अभी तक मिली नहीं है। शाम को कॉपी मिलने के बाद अपना पक्ष वरिष्ठ अधिकारी के सामने रखेंगे। वहीं, एसपी आशुतोष गुप्ता का कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर का पालन करवाना पुलिस का काम है। ऐसा कथित वीडियो वायरल हुआ है। चूंकि पुलिस अधिकारी को ऐसा करना शोभा नहीं देता, इसलिए नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।