IND vs AUS: एयरलिफ्ट करके सिडनी भेजे गए कप्‍तान टिम पेन सहित कई ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी

IND vs AUS: एयरलिफ्ट करके सिडनी भेजे गए कप्‍तान टिम पेन सहित कई ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी


टिम पेन सहित कई ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एयरलिफ्ट किया गया (फोटो क्रेडिट: आईसीसी ट्विटर )

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया एडिलेड टेस्‍ट से चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आागज करेगी, मगर साउथ ऑस्‍ट्रेलिया में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 17, 2020, 6:13 PM IST

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया (Team India) और मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 27 नवंबर से वनडे मैच के साथ भारत का यह दौरा शुरू होगा. इसके बाद टीम टी20 सीरीज और फिर 17 दिसंबर के टेस्‍ट सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्‍ट एडिलेट में डे नाइट खेला जाएगा. मगर अब इस मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल साउथ ऑस्‍ट्रेलिया में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं.
ऐसे में कई राज्‍यों ने बॉर्डर सील कर दिए हैं. भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज की मेजबानी को बचाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़े पैमाने पर ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट कप्‍तान टिम पेन, मैथ्‍यू वेड, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन सहित ऑस्‍ट्रेलिया ए के खिलाड़ियों को एयरलिफ्ट करके सिडनी स्थानांतरित कर दिया है.

वित्तीय नुकसान से बचने के लिए रास्‍ते की तलाश कर रहा था बोर्ड
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड और तस्मानिया ने सोमवार को साउथ ऑस्ट्रेलिया से लगी अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था. इसके बाद से ही क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों और टेस्ट मैच की टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाड़ियों को सिडनी लाने के रास्ते तलाश रहा था, जिससे वह भारी वित्तीय नुकसान से बच सके. प्‍लेयर्स को चार्टर्ड फ्लाइट से सिडनी भेजा गया. सीए ने कहा कि श्रृंखला के आयोजन को सुरक्षित तरीके से करने के लिए सभी संभव उपायों को तलाशा जाएगा.यह भी पढ़ें : 

बड़ा हादसा: टीम इंडिया के होटल के करीब हुआ प्‍लेन क्रैश, घबरा कर भागे क्रिकेटर

दानिश कनेरिया का बड़ा बयान, कहा-पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड में घमंड है, मुझे दिवाली की बधाई तक नहीं दी

खिलाड़ी और स्‍टाफ को सुरक्षित रखने के लिए काम जारी
सीए ने बयान जारी कर कहा कि हमारी जैव-सुरक्षा एवं संचालन दल स्थिति पर नजर रखे हुए है. वे आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी दल के सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं. सीरीज के आयोजन को सुरक्षित तरीके से करने के लिए सभी संभव उपायों को तलाशा जाएगा.





Source link