कोरोना ब्लास्ट: ग्वालियर में मिले 141 कोरोना संक्रमित, 4 की मौत

कोरोना ब्लास्ट: ग्वालियर में मिले 141 कोरोना संक्रमित, 4 की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैरिकेचर

ग्वालियर। शहर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को ग्वालियर में मुरैना के डिप्टी कलेक्टर, सुपर स्पेशियलिटी के अधीक्षक सहित 141 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 4 संक्रमित की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। नवम्बर में पांचवी बार ऐसा हुआ है जब संक्रमित का आंकड़ा 100 के पार गया है।

सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। उप चुनाव और दीपावली के बाद कोरोना ने भी रफ्तार बढ़ा ली है। हर दिन के साथ कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे है। सोमवार को जहां ग्वालियर में 67 संक्रमित मिले थे वहीं मंगलवार को ये आंकड़ा 141 पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 700 से अधिक के लगभग सैम्पल हुए थे जिनमें से 141 की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इनमें मुरैना के जिला पंचायत में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर, सुपर स्पेशियलिटी के अधीक्षक, सेंट्रल दवा स्टोर के अध्यक्ष भी संक्रमित पाए गए हैं।

4 की मौत जिनमें 3 ग्वालियर के

मंगलवार को 141 संक्रमित के अलावा 4 मरीजो की मौत भी हुई है। जिनमें से 3 ग्वालियर के हैं। मंगलवार को 70 वर्षीय राम सिंह निवासी गायत्री नगर, 78 वर्षीय नरेंद्र सिंह तोमर निवासी मुरैना, 79 वर्षीय एसएन सहाय निवासी शारदा विहार और 85 वर्षीय रामकिशन निवासी डबरा की मौत हुई है।



Source link