हारने के बाद छोड़ेंगे पद: कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया 18 को देंगे इस्तीफा, इमरती देवी हारने के बाद भी बनी हैं मंत्री

हारने के बाद छोड़ेंगे पद: कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया 18 को देंगे इस्तीफा, इमरती देवी हारने के बाद भी बनी हैं मंत्री


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Minister Of State For Agriculture Girraj Dandotia Will Resign On November 18, Imarti Devi Remains Minister Even After Losing

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया 18 नंवबर को इस्तीफा देंगे। दंडोतिया दिमनी से चुनाव हार गए हैं।

  • उपचुनाव में सिंधिया समर्थक सहित तीन मंत्री हार गए थे चुनाव
  • पीएचई मंत्री एदल सिंह कंसाना हार के दो दिन बाद ही दे चुके हैं इस्तीफा

शिवराज सरकार में कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया 18 नंबवर को मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। दंडोतिया ने बताया कि वे बुधवार को भोपाल आकर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। दंडोतिया दिमनी से चुनाव लड़े थे। उन्हें कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर ने 23 हजार वोट से हराया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्‌टर समर्थक दंडोतिया 2018 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ थे और वे भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर को करीब 18 हजार वोट से हराकर विधायक बने थे। उपचुनाव में 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें से तीन (दो सिंधिया समर्थक) इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए थे। इससे पहले पीएचई मंत्री कंसाना चुनाव हारने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं।

सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनी हुई हैं। उन्होंने परिणाम आने के एक सप्ताह बाद भी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें शिवराज सरकार में महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। 2018 के चुनाव में इमरती देवी ने डबरा से चुनाव लड़ा था, तब वे 57 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीती थीं, लेकिन उपचुनाव में इमरती देवी अपने समधि सुरेश राजे से 7 हजार से ज्यादा वोट से हार गईं। इमरती देवी बयान दे चुकी हैं कि वे चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनी रहेंगी।



Source link