Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा (मालवा एक्सप्रेस) ट्रेन को रेलवे ने फिर से निरस्त कर दिया है। 18 नवंबर को महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा और 20 नवंबर को श्रीमाता वैष्णोदेवी-जम्मू-इंदौर-महू मालवा एक्सप्रेस अब नहीं चलेगी। लगातार तीसरी बार रेलवे ने ट्रेन को निरस्त किया है। इससे पहले भी दो बार (13 और 16 नवंबर) को आंदोलन के कारण ट्रेन निरस्त हो चुकी है।
रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेन निरस्त की गई है। मालवा एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को नियमानुसार रिफंड किया जाएगा। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दिल्ली निवासी अभिनव दुबे का कहना था कि 13 नवंबर को उन्हें घर जाना था। ऐन वक्त पर ट्रेन निरस्त हो गई। इसके बाद निजामुद्दीन एक्सप्रेस में भी सीट नहीं मिली। उधर, विजय कुमार ने कहा कि उनके परिजन आने वाले थे। हालांकि ट्रेन निरस्त होने के बाद अब आगे की टिकट की बुकिंग करवाएंगे।