- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- History Store Chandanwala’s Two storeyed House And Three Shops Were Demolished, JCB Had To Move Down The Drain To Break Shops
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस-प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर चंदनवाला के निर्माण को ध्वस्त किया।
मंगलवार काे हिस्ट्रीशीटर रमेश ताेमर के अवैध अतिक्रमण काे ढहाने के अगले दिन बुधवार काे भी पुलिस-प्रशासन का निगम के साथ मिलकर गुंडों के अतिक्रमण ताेड़ाे अभियान जारी है। इसी कड़ी में इंदौर दूसरे हिस्ट्रीशीटर बदमाश साजिद चंदनवाला के अवैध कब्जों को जमींदोज किया गया। टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से रानीपुरा इलाके में 3 दुकान और एक मकान को गिराया गया।
नगर निगम उपायुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुंडों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर गुंडों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में रानीपुरा क्षेत्र में चंदनवाला के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। चंदनवाला के निर्माण को गिराने के लिए सुबह से ही करीब नगर के सवा 100 लोग लगे हुए थे। इनके साथ 50 पुलिस जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद हैं। इसके अलावा चंदन नगर में भी एक गुंड़े के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
40 से ज्यादा अपराध दर्ज
मिली जानकारी अनुसार साजिद चंदनवाला के खिलाफ 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह एनएनए, जिला बदर जैसी कई धाराओं में जेल भी जा चुका है। उसने शहर में करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें और मकान खड़ा कर लिया था। आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर चंदनवाला रानीपुरा स्थित संत रविदास मार्ग स्थित दो मंजिला मकान को ध्वस्त किया गया। इसी क्षेत्र में साजिद ने नाले किराने कब्जा कर तीन दुकानें तोड़ी तैयार कर ली थी। जिसे तोड़ने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीन को नाले में उतरना पड़ा। कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार गुंडा तत्वों के खिलाफ नगर निगम के सहयोग से अवैध कब्जे हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जो निरंतर चलती रहेगी।
पुलिस ने 15 गुंड़ों की तैयार की है लिस्ट
पुलिस की लिस्ट में पहला नाम आजाद नगर के मूसाखेड़ी इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर का था। मंगलवार को रमेश तोमर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दी गई थी। पुलिस ने 15 बदमाशों के अवैध संपत्तियों को उनके आपराधिक रिकाॅर्ड देखकर तोड़ने के लिए निगम को जानकारी भेजी है। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि शहर में लूट, चाकूबाजी और नशे का कारोबार करने वाले गुंडों बदमाशों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। हाल ही में कम्प्यूटर बाबा के खास माने जाने वाले हिस्ट्रीशीटर गुंडे रमेश तोमर और उसके बेटे के आपराधिक रिकाॅर्ड की जानकारियां जुटाने के बाद पहले उनके मकानों को तोड़ा गया है।