Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रैदास चौक पर मेडिकल दुकान संचालक से रंगदारी वसूलने के लिए तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता संजय चौधरी को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जमानत मिल गई। प्रकरण के शेष आरोपी फरार हैं। मेडिकल व्यवसायी राजेश सकलेचा ने माणकचौक थाने में युकां नेता संजय चौधरी, गोलू राठौड़ तथा अन्य साथी के खिलाफ रंगदारी वसूलने के लिए दुकान में मारपीट करने और तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एसआई सचिन डावर ने बताया एसआई सत्येंद्र रघुवंशी, महिला आरक्षक अपेक्षा और चीता फोर्स के ज्ञानेंद्र और तेजसिंह के साथ आरोपी की तलाश में उसके घर पर गए थे। आरोपी नहीं मिला तो वापस लौटते वक्त भगतपुरी में वह मिल गया। उसे लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में जा रहे थे तब रास्ते में पुलिस का वाहन खराब हो गया। पैदल लेकर त्रिपोलिया गेट उसके आॅफिस गए और प्राइवेट जीप मंगवाकर उसे थाने लाए।