50 दुकानों से लिए सैंपल: व्यापारियों काे डराने भोपाल से बुलाई चलित लैब में कैमिस्ट ही नियुक्त नहीं

50 दुकानों से लिए सैंपल: व्यापारियों काे डराने भोपाल से बुलाई चलित लैब में कैमिस्ट ही नियुक्त नहीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चलित लैब में सैंपल लेकर जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

  • किराना, मिठाई और डेयरियों से 80 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग की चलित लैब ने बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों की 50 दुकानों से खाद्य दूध, मावा, पनीर, मिठाई, मसाले, तेल व घी के 80 सैंपल लिए। दुकानदारों में भय पैदा करने के लिए सैंपल की जांच का स्वांग लैब के अंदर किया गया। हकीकत यह है कि सैंपलों की जांच के लिए कोई कैमिस्ट लैब के साथ नहीं आया है। बिना कैमिस्ट के चलित लैब भोपाल से मुरैना क्यों व किसके आदेश पर आई है यह बड़ा सवाल व्यापारियों के बीच बुधवार को चर्चा में रहा।

दुकानदारों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर दीवाली की वसूली के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर कारोबारियों से सुविधा शुल्क की अपेक्षा व्यक्त करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि चलित लैब में दूध, मावा, पनीर, मिठाई, मसाले, तेल व घी के नमूनों की जांच के लिए भाेपाल से कोई कैमिस्ट क्यों नहीं आया है। इस संबंध में मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र जैन से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि बुधवार की सुबह ही भोपाल से मुरैना में चलित लैब आई है। दिनभर में 80 नमूने 50 दुकानों से लिए हैं जिनमें मिठाई, किराना व तेल के सैंपल शामिल हैं।

बहुल पहले ली थी ट्रेनिंग
एफएसओ का कहना था कि बहुत पहले उन लोगों ने खाद्य पदार्थ की जांच की ट्रेनिंग ली थी इसलिए लैब में वह ही जांच कर रहे हैं।



Source link