Mohammed Siraj Father passed away: मोहम्मद सिराज के पिता का निधन (फोटो-पीटीआई)
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के पिता मोहम्मद गाउस का 53 साल की उम्र में निधन, फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 20, 2020, 8:55 PM IST
पिता की मौत से सदमे में मोहम्मद सिराज
बता दें मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के पिता एक ऑटो चालक थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे को किसी चीज की कमी नहीं होने दी. अपने पिता की मौत के बाद गमगीन सिराज ने कहा कि वो उनके सपने को पूरा करेंगे. उनके पिता का सपना था कि सिराज टीम इंडिया की सेवा करें. सिराज ने कहा, ‘मेरे पिता का हमेशा से सपना था कि मैं देश का नाम रोशन करूं और वो मैं जरूर करूंगा. मैंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े समर्थक को खो दिया है, ये बेहद ही दुखद पल है. मुझे देश के लिए खेलते देखना उनका सपना था. मैं खुश हूं मैं उन्हें समझ सका और उन्हें खुश कर सका.’