Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतियाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शहर के सबसे घनी आबादी वाले काले महादेव मोहल्ले में गुरुवार-शुक्रवार रात 12 बजे बदमाशों ने अंधाधुंश फायरिंग की। इससे लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ एक भी बदमाश नहीं लग सका है। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि फायरिंग करने वालों में जिला बदर बदमाश भी शामिल है।
गुरुवार-शुक्रवार रात 12 बजे शहर के काले महादेव मोहल्ले में अचानक गोली चलने की आवाज गूंजने लगी। अंधाधुंध फायरिंग से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। जो लोग सो रहे थे वे जाग तो गए लेकिन बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
जिला बदर होने के बाद भी खुलेआम घूमर रहे बदमाश: मोहल्ले में रहने वाले पवन गुप्ता ने बताया कि बदमाशों में जिला बदर आरोपी दीपक मलैया, लालजी, अंचल, अरविंद नगरिया व एक अन्य बदमाश ने फायरिंग की। हैरानी इस बात यह है कि भांडेर विधानसभा उप चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के दौरान जिला प्रशासन ने कई लोगों को जिला बदर किया था।
जिला बदर की अवधि में बदमाशों को दतिया जिले के समीपवर्ती ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के आदेश होते हैं। लेकिन दतिया में जिला बदर आरोपी खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं। तीन दिन पहले लरायटा निवासी मुकेश रानी यादव भी जिला बदर आरोपी था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।