Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए कार्तिक स्नान का विशेष महत्व है। शहरी क्षेत्रों में भले ही यह कम हो रहा हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ पूरे एक माह भगवान की भक्ति में तल्लीन रहते हैं। महीने भर के पर्व में महिलाएं व्रत रखती हैं।
नदी, तालाबों पर सूर्योदय से पहले स्नान कर ठाकुर जी की पूजा अर्चना करती हैं, इसी परंपरा के तहत सनकुआं धाम पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएं अल सुबह से नदी पर पहुंच रही हैं। कार्तिक माह में ईश्वर की आराधना के लिए बुंदेलखंडी भाषा में बगैर किसी वाद्य यंत्र के गाए जाने वाले भजन मंत्र मुग्ध कर कर रही हैं। यहा तस्वीर शुक्रवार को सनकुआं धाम की है।