तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण: जिले में छह दिन में सामने आए 361 नए संक्रमित

तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण: जिले में छह दिन में सामने आए 361 नए संक्रमित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में महज 6 दिन में 361 मामले सामने आ चुके हैं। 19 नवंबर काे 76 पाॅजिटिव केस सामने आए थे। 476 एक्टिव केस हैं। रविवार काे मिले संक्रमिताें में 14 साल के बालक से लेकर 70 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। इनमें गुलमोहर के 30 वर्षीय पुरुष, मित्र निवास रोड के पुरुष, रामगढ़ के 66 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 40 वर्षीय दो पुरुष, कोटा वाला बाग के 58 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक की 20 वर्षीय युवती, इंद्रलोक नगर के 58 वर्षीय पुरुष, न्यू रोड की 52 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, टीआईटी रोड के 32 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, राजस्व कॉलोनी की 20 वर्षीय युवती, हरथली के 56 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक के 70 वर्षीय पुरुष, आनंद कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर के 27 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी के 49 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर के 72 वर्षीय पुरुष, 70 वर्षीय महिला, रोटरी हॉल के 50 वर्षीय पुरुष, बापू नगर के 59 वर्षीय पुरुष, दो मुंह की बावड़ी कि 70 वर्षीय महिला, महावीर नगर के 26 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर के 58 वर्षीय पुरुष, थावरिया बाजार की 43 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, बैंक कॉलोनी की 26 वर्षीय महिला, जिला चिकित्सालय की 45 वर्षीय महिला, काटजू नगर की 42 वर्षीय महिला, मुखर्जी नगर की 52 वर्षीय महिला, आदि केस शामिल हैं।



Source link