धार में दिव्यांग से रेप, सौतेले पिता को उम्रकैद: डीएनए रिपोर्ट से अपराध साबित, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया – Dhar News

धार में दिव्यांग से रेप, सौतेले पिता को उम्रकैद:  डीएनए रिपोर्ट से अपराध साबित, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया – Dhar News



धार में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामले में सौतेले पिता को आजीवन कारावास की सजा मिली है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी जीवन भर जेल में रहेगा। उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। फैसला गुरुवार को सुनाया गया।

.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र 22 साल थी। उसका मानसिक स्तर चार साल की बच्ची जैसा था। वह आरोपी का नाम ठीक से नहीं बता पा रही थी। मामले की गंभीरता देखकर नौगांव पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मानसिक रोग विशेषज्ञ से भी सलाह ली।

मां ने कहा था- बच्ची के साथ गलत हुआ है अतिरिक्त लोक अभियोजक शरद कुमार पुरोहित ने बताया कि 3 दिसंबर 2023 को वन स्टॉप सेंटर धार की प्रशासक और नौगांव थाने में पीड़िता की ओर से आवेदन आया। पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी दिव्यांग बेटी के साथ गलत काम हुआ है। 9 दिसंबर को पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे। जांच में आरोपी के डीएनए से दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद नौगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच की। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी।



Source link