14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य होने के कारण विराट कोहली चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं लौट सकते (Virat Kohli/Twitter)
विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत लौट आएंगे. दरअसल जनवरी के शुरुआत में ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहले बच्चे को जन्म देंगी
- News18Hindi
- Last Updated:
November 23, 2020, 9:27 PM IST
टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी कोहली के पितृत्व अवकाश का समर्थन किया है. उनका मानना है कि ऐसे पल जिंदगी में बार बार नहीं आते. स्पोर्टस्टार से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि कोहली उनमें से नहीं हैं जो अपने देश के लिए किसी भी मैच को छोड़ देंगे, जब तक कि एक आवश्यक कारण न हो.
एकमात्र एशियन कप्तान हैं कोहली
कोच को विश्वास है कि कोहली आखिरी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस आते. मगर ऑस्ट्रेलिया में प्रोटोकॉल के कारण उन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा. क्वारंटीन की वजह से ही उन्हें आखिरी टेस्ट मैच भी छोड़ना पड़ रहा है. 58 साल के शास्त्री ने कहा कि और 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना बिल्कुल भी आसान नहीं हैं. शास्त्री ने उन लोगों को भी जमकर सुनाया, जिन्होंने तीन मैच छोड़ने के लिए कोहली की आलोचना की थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोहली एकमात्र एशियन कप्तान हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर और उनके घर दोनों में टेस्ट सीरीज में मात दी.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: पिता के निधन के बाद बोले मोहम्मद सिराज, कप्तान कोहली ने दी सपना पूरा करने की हिम्मत
पृथ्वी शॉ पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- उन्हें आउट होने से नहीं पड़ता फर्क
भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी, जो 27 नवंबर से शुरू हो रही है. दूसरा वनडे 29 नवंबर और तीसरा वनडे 2 दिसंबर को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. 4 दिसंबर को पहला टी-20, 6 दिसंबर को दूसरा टी-20 और 8 दिसंबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी है. पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा. दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर, तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी और चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा.