लापरवाही में बहता रहा पानी: सचिन तेंदुलकर मार्ग पर पाइप लाइन फूटी, सड़क पर भरा पानी

लापरवाही में बहता रहा पानी: सचिन तेंदुलकर मार्ग पर पाइप लाइन फूटी, सड़क पर भरा पानी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 घंटे पहले

सचिन तेंदुलकर मार्ग पर पाइप लाइन फूटने से बहना पानी

शहर के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर अमृत प्रोजेक्ट में डाली गई पाइप लाइन अचानक फूट गई। काफी समय तक लाइन से पानी सड़क पर बहता रहा। जब पीएचई के अमले को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा और जांच की। लाइन जोड़ने के बदले उसे सीवर की बताकर लौट आए। जब नगर निगम की टीम पहुंची तो वह पानी की लाइन बताकर लौट आई। कई घंटे बाद लाइन पानी की निकली और उसे जोड़ा गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पानी भर गया।

गुरुवार सुबह सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के पास कुछ समय पहले अमृत योजना के तहत खोदे गए गड्‌ढ़े से अचानक पानी बहने लगा। पानी इतनी फोर्स से बह रहा था कि कुछ ही समय में पूरे क्षेत्र में पानी ही पानी हो गया। जिस कारण यातायाता भी प्रभावित हो रहा था। मिट्‌टी पर पानी बहने से फिसलन बढ़ गई थी। घटना की जानकारी तत्काल क्षेत्रीय लोगों ने पीएचई विभाग को दी। पर सूचना देने के बाद लाइन को लेकर विवाद शुरू हो गया। उसी स्थान पर कुछ ही कदमों की दूरी पर अमृत की सीवर लाइन और पानी की लाइन है। जब पीएचई का अमला पहुंचा तो लाइन सीवर की बताकर लौट आया। कुछ देर बाद सीवर लाइन जोड़ने वाले आए तो लाइन पेयजल की होना बताकर वापस चले गए। फॉल्ट तलाशने के बदले लाइन किसकी है यह तलाशना शुरू कर दिया। काफी देर तक विवाद के बाद पीएचई ने लाइन को ठीक किया है। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई है।



Source link