टी नटराजन को वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया है. (फोटो साभार: @SunRisers/Twitter )
बीसीसीआई ने गुरुवार रात करीब पौने बारह बजे ट्वीट कर बताया कि टी. नटराजन (T Natrajan) को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है. उन्हें नवदीप सैनी के रिजर्व के तौर पर टीम में जगह दी गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जाएगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 6:02 AM IST
बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार रात करीब पौने बारह बजे ट्वीट कर बताया कि टी. नटराजन को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. उन्हें नवदीप सैनी (Navdeep Saini) के रिजर्व के तौर पर टीम में जगह दी गई है.
नवदीप सैनी ने कमर दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद चयनकर्ताओं ने नटराजन के बारे में फैसला लिया. नटराजन को टी20 टीम में पहले ही जगह दी गई है. इस वजह से वे भारतीय टीम के साथ हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद दोनों टीमें 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ करेंगी.
बीसीसीआई ने यह भी साफ किया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इशांत शर्मा नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 11 दिसंबर को उनका फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद ही उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने या नहीं जाने की स्थिति साफ हो पाएगी.भारतीय वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, टी. नटराजन.