पूर्व कप्तान सरफराज अहम सहित पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव
पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) सहित पाकिस्तान के छह क्रिकेटर (Pakistan Cricketers) कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साथ ही आरोप लगाया है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ”इन छह में से दो नतीजे पुराने और चार नए मामले हैं.” इसमें खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने हालांकि बताया कि ये छह क्रिकेटर सरफराज, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली, नसीम शाह, रोहेल नजीर और दानिश अजिज हैं.
INDvsAUS: डीन जोन्स के सम्मान में हाथ पर काली पट्टी बांध कर खेल रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
इन सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है. पाकिस्तान को यहां तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, ”पाकिस्तानी टीम फिलहाल अभ्यास नहीं कर सकेगी. जांच पूरी होने तक अभ्यास पर रोक लगा दी गई है.”बयान में कहा गया, ”न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि पाकिस्तानी टीम के कुछ सदस्यों ने पृथकवास के पहले ही दिन प्रोटोकॉल तोड़ा है. हम उनसे बात करके समझायेंगे कि प्रोटोकॉल की क्या शर्तें हैं.” न्यूजीलैंड मीडिया के अनुसार कैंटरबरी जिला स्वास्थ्य बोर्ड के चिकित्सा अधिकारी ने पाकिस्तानी टीम प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि आगे सूचना तक टीम के सभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहे.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने डीन जोंस को छोड़ा पीछे, बुमराह की गेंद पर रचा इतिहास
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को तमाम निर्देश विस्तार से और स्पष्ट रूप से दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.
देश के स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा, ”न्यूजीलैंड आकर क्रिकेट खेलना सौभाग्य की बात है लेकिन अपने स्टाफ और अपने समुदायों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए नियमों का पालन बहुत जरूरी है. हमने टीम को अंतिम चेतावनी दे दी है.” इससे पहले इंग्लैंड दौरे से पूर्व पाकिस्तान के दस क्रिकेटर पॉजिटिव पाए गए थे.