पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत (फोटो- AP)
Ind Vs Aus: इस मैच में दो शतक लगे. पहला शतक कप्तान एरॉन फिंच ने लगाया. उन्होंने 124 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली. इसके बाद स्टीव स्मिथ ने 66 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 7:46 PM IST
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज़्यादा रनों का रिकॉर्ड
इस मैच में कुल मिलाकर 682 रन बने. ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया. ऑस्ट्रेलिया में किसी एक मैच में अब तक सबसे ज्यादा रन सिडनी के मैदान पर ही साल 2015 में बने थे. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में 688 रन बने थे. यानी ये रिकॉर्ड सिर्फ 7 रनों से बच गया. ऑस्ट्रेलिया में तीसरा सबसे बड़ टोटल स्कोर साल 2017 में एडिलेड के मैदान पर बना था. ये मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था.
An elite way to start the Dettol ODI series – particularly with the bat!Our Aussies defeated India by 66 runs to take the first ODI in Sydney – well done lads! #AUSvIND pic.twitter.com/0FqSCirfIu
— Cricket Australia (@CricketAus) November 27, 2020
ये भी पढ़ें:- IND VS AUS: विराट कोहली ने हार के बाद मैदान पर ही लगाई खिलाड़ियों की ‘क्लास’, कह दी ये बात
शतक पर शतक
इस मैच में दो शतक लगे. पहला शतक कप्तान एरॉन फिंच ने लगाया. उन्होंने 124 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली. इसके बाद स्टीव स्मिथ ने 66 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. 62 गेंदों पर शतक लगाने वाले स्मिथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के अब तीसरे सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल मैक्सवेल के नाम हैं. उन्होंने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक लगाया था. भारत की तरफ से इस मैच में हार्दिक पंड्या और शिखर धवन ने हाफ सेंचुरी लगाई.