न्यूजीलैंड का दूसरा दल भी इंग्लैंड के लिए रवाना हो गया है (फोटो क्रेडिट: @BLACKCAPS ट्विटर )
न्यूजीलैंड और भारत (New Zealand vs India) के बीच 18 से 22 जून के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (world test championship) का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए कीवी टीम इंग्लैंड पहुंच गई है
टीम शुरुआती 3 दिन होटल के कमरे में आइसोलेट रहेगी. इसके बाद कोविड टेस्ट नेगेटिव रहने पर 4 से 6 दिनों में 6 छोटे ट्रेनिंग ग्रुप बनाए जा सकते हैं. कीवी खिलाड़ी टिम साउदी, बीजे वॉटलिंग और रॉस टेलर का दूसरा दल भी इंग्लैंड के लिए सोमवार को रवाना हो गया है और साउथैम्पटन में टीम से जुड़ेंगे. वहीं स्थगित हुए आईपीएल में 14वें सीजन में हिस्सा लेने वाले कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन, काइल जैमीसन मिचेल सैंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिम्सेक और ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन ब्रिटिश समय के अनुसार सोमवार को आएंगे. दरअसल आईपीएल स्थगित होने के बाद ये खिलाड़ी मालदीव रवाना हो गए थे. 26 से 28 मई तक टीम तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलेगी. 6 स्थानीय गेंदबाज टीम की तैयारियों में मदद करेंगे, जिन्हें पहले ही आईसोलेट कर दिया गया है.यह भी पढ़ें : रॉबिन उथप्पा का खुलासा, बताया- आखिर क्यों 2-3 साल तक मैथ्यू हेडन ने नहीं की बात? रवींद्र जडेजा ने अपने ’22 एकड़ एंटरटेनर’ से फैंस को मिलवाया, माइकल वॉन ने किया मजेदार कमेंटइंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड टेस्ट टीम केन विलियमसन, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरली मिचेल, हेनरी निकोल्स, अजाज पटेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी रॉस टेलर, नेल वैगनर, बीजे वॉटलिंग, विल यंग