7 साल बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार श्रीसंत ने बताया, अगले 3 तीन में कैसे करेंगे टीम इंडिया में वापसी

7 साल बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार श्रीसंत ने बताया, अगले 3 तीन में कैसे करेंगे टीम इंडिया में वापसी


श्रीसंत का बैन सितंबर में खत्‍म हुआ था

आईपीएल में स्पॉट फिक्संग में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में श्रीसंत (Sreesanth) को बीसीसीआई ने बैन कर दिया था. उनका यह बैन सितंबर में खत्‍म हुआ


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 28, 2020, 11:45 AM IST

नई दिल्‍ली. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S. Sreesanth) मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल के प्रतिबंध के बाद अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने को तैयार है. श्रीसंत स्थानीय टी20 टूर्नामेंट के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे. केरल क्रिकेट संघ इस टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहा है. बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL) में स्पॉट फिक्संग में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में श्रीसंत पर बैन लगा दिया था. अब उन्‍हें अलप्पुझा में होने वाले टी20 टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है. उनका प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हुआ था .

श्रीसंत ने मैदान पर वापसी की तैयारी भी शुरू कर दी है. उनका लक्ष्‍य 2023 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना है. इसके लिए उन्‍होंने अपनी योजना भी बताई. इस गेंदबाज ने मथरुभूमि न्‍यूज से बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्‍य 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप खेलना है. उन्‍होंने कहा कि फिलहाल उनकी नजर दिसंबर में होने वाले प्रेसिडेंट टी20 कप में खेलने पर है. इसके बाद सैयद मुश्‍ताक अली और फिर आईपीएल 2021 का कॉन्‍ट्रेक्‍ट हासिल करने पर है. उन्‍होंने कहा कि वह बीसीसीआई से देश के लिए खेलने की मंजूरी मांगेंगे.

यह भी पढ़ें : 

दिग्‍गज इंग्लिश फुटबॉलर ने मांगी RCB में जगह तो कोहली ने बताया- क्‍या होगा टीम में उनका कामसिडनी: बेटा शतक से चूका तो ऑस्‍ट्रेलियाई अंपायर ने फील्‍ड अंपायर को ‘धमकाया’, लगा भारी जुर्माना

टूर्नामेंट में श्रीसंत को केसीए टाइगर्स टीम में जगह मिली है जिसकी कप्तानी राज्य की टीम के कप्तान सचिन बेबी करेंगे. केसीए के अनुसार पहले केसीए प्रेसीडेंट्स कप टी20 टूर्नामेंट के लिए गठित समिति ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छह टीमों केसीए रॉयल्स, केसीए टाइगर्स, केसीए टस्कर्स, केसीए ईगल्स, केसीए पैंथर्स और केसीए लॉयन्स को चुना है.इस 37 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इससे पहले कहा था कि वह उन्‍हें मौका देने के लिए चयनकर्ताओं के बहुत आभारी हैं. वह इस पल का पिछले सात सालों से इंतजार कर रहे थे.





Source link